अगर UNA नहीं पता तो सेकंडों में पता करें

बिज़नेसअगर UNA नहीं पता तो सेकंडों में पता करें

Date:

Business:- आज के समय मे PF अकाउंट होना नॉर्मल बात है लेकिन आज कल के लोग PF अकाउंट तो खुलवा लेते हैं लेकिन उसका UAN उन्हें याद नहीं रहता और जरूरत पड़ने पर वह इसकी वजह से काफी परेशान रहते हैं और उन्हें नहीं समझ आता है कि आखिर वह ऐसा क्या करें कि आसानी से उन्हें उनके PF अकाउंट का UNA पता चल जाए। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा तरीका जिसके माध्यम से आप आसानी से अपने PF अकाउंट का UNA पता कर सकते हैं। 
आज के समय मे EPFO से जुड़ी हुई सभी सुविधाएं ऑनलाइन हो गई है वही अगर हम बार UNA नम्बर की जरूरत के संदर्भ में करें तो EPF Transfer करने से लेकर पीएफ अकाउंट में जमा रकम की निकासी के लिए इस नंबर की जरूरत पड़ती है। वही जब आप जॉब चेंज करते हैं तो भी आपका Employer आपसे आपका UAN नंबर मांगता है। वही अगर आप UNA के बारे में जानकारी चाहते हैं तोपीएफ अकाउंट होल्डर का मोबाइल नंबर EPFO के साथ लिंक होना चाहिए। इसके साथ ही केवाईसी पूरी तरह अपडेट होना चाहिए।

इन तरीकों से मिलेगी आपके UNA की जानकारी:-

मैसेज के जरिए:-

अगर आप अपने PF अकाउंट के UNA को जनना चाहते हैं तो इसे आप आसानी से मैसेज के माध्यम से जान सकते हैं। इसके लिए आपको EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर सेंड करना होगा। जैसे ही आप यह मैसेज भेजेंगे आपको आपके UNA की जानकारी प्राप्त हो जाएगी। जानकारी के लिए बता दें लिखे गए मैसेज में अंतिम कोड भाषा को प्रदर्शित करता है इसे आप अपनी भाषा के अनुसार बदल सकते हैं। जैसे इस मैसेज में लास्ट में ENG लिखा है आप अगर हिंदी में जानकारी चाहते हैं तो आपको Hindi टाइप कर सकते हैं।

ऑनलाइन पता करें UNA:-

सबसे पहले आपको EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। 
फिर अब आपको Know Your Option का ऑप्शन दिखेगा जिसपर आपको क्लिक करना होगा। 
अब यहां जरूरी जानकारी भरकर आप अपना UAN पता कर सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जाने UNA:- 

 अब आप आसानी से एक मिस्ड कॉल के माध्यम से भी अपना UNA जान सकते हैं इसके लिए आपको 01122901406 पर मिस्ड कॉल देनी होगी और आपका जो नम्बर रजिस्टर होगा उसपर आपको आपके UNA की जानकारी मिल जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related