Gold-Silver Rates Today: सोना पांच हजार रुपये सस्ता तो चांदी हुई 18 हजार रुपये सस्ती

बिज़नेसGold-Silver Rates Today: सोना पांच हजार रुपये सस्ता तो चांदी हुई 18...

Date:

मेरठ। अगर सोना और चांदी के जेवर खरीदने की सोच रहे हैं तो ये समय इसके लिए बहुत अच्छा है। सोना अपने आल टाइम हाई से करीब पांच हजार रुपये जबकि चांदी 18 हजार रुपये तक सस्ती हो गई है। पिछले कुछ दिन से सोना और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का जारी है। फिलहाल सोना फिर से 52 हजार रुपये से कम और चांदी 62 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। आज मेरठ में सोना का दाम 100 रुपये प्रति दस ग्राम कम होकर 51,940 रुपये पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव भी आज 200 रुपये प्रति किग्रा तक कम हुआ और ये 62,180 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है। 

पिछले दो दिन से सोना चांदी की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज कारोबारी सत्र की शुरूआत में मेरठ सर्राफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी नरमी दर्ज गई है। ऐसे में आज सबकी नजर इस पर है कि दिन में सोने और चांदी की चाल कैसी रहती है। बता दें कि पिछले कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना 560 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 52,190 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। उसके बाद से दो दिन बाजार में स्थिरता बनी रही। वहीं बात चांदी की करें तो चमकीली धातु की कीमत शुक्रवार को 850 रुपये प्रति किग्रा तक महंगी हुई थी और यह 62,990 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी। 

Read also: Ramnagar Road Accident: सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत,बिलग्राम शरीफ दरगाह जा रहे थे युवक

शु्क्रवार को 23 कैरेट वाला सोना 553 महंगा होकर 50964 रुपये प्रत दस ग्राम,22 कैरेट वाला सोना 509 बढ़कर 46871 रुपये हो गया था। जबकि 18 कैरेट का सोना 416 रुपये बढ़कर 38377 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गया था। जबकि 14 कैरेट वाला सोना 325 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा होकर 29934 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...