Kashmir Encounter: मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया एक आतंकवादी, इलाके की घेराबंदी

नेशनलKashmir Encounter: मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया एक आतंकवादी,...

Date:

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ पुलवामा के गांव दुजान में सुबह से चल रही है। सुरक्षा बलों को गांव में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सेना और पुलिस की टीम ने पूरे गांव की घेराबंदी कर ली है। खुद को चारों ओर से घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। आतंकियों को सुरक्षा बलों की ओर से मुंहतोड़ जवाब मिला। फिलहाल अभी ये जानकारी नहीं हो सकी है कि गांव में कितने आतंकी छिपे हुए हैं। बता दें कि जम्मू काश्मीर में पिछले 20 दिन में आतंकियों के खिलाफ 15 ऑपरेशन चलाए गए हैं। इनमें सात पाकिस्तानी आतंकी सहित 27 आतंकियों का सफाया सुरक्षा बलों द्वारा किया गया। सुरक्षाबलों के इस आपरेशन में लश्कर-ए-ताइबा को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इस आतंकी संगठन के 20  दिन में 19 आतंकी मारे गए। 

Read also: सेना में भर्ती: रिफार्म सरकार का, सफाई दे रही है सेना!

घाटी में आतंकियों के खिलाफ अभियान की रणनीति अब सुरक्षा बलों ने बदली है। अब आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए पारिस्थितिकी तंत्र पर सुरक्षा बल चोट कर रहे हैं। जिससे बंदूक उठाने के लिए युवाओं को कोई भटका नहीं सके। इसी के तहत जमात से जुड़े स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बताया जाता है कि इन स्कूलों से देश विरोधी दुष्चक्र रचा जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related