Ramnagar Road Accident: सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत,बिलग्राम शरीफ दरगाह जा रहे थे युवक

उत्तर प्रदेशRamnagar Road Accident: सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत,बिलग्राम शरीफ दरगाह...

Date:

रामनगर। आज मंगलवार सुबह रामनगर के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बिलग्राम शरीफ दरगाह जा रहे रामनगर के पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो कारों से रामनगर के दस युवक निकले थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे के आसपास तेज रफ्तार ट्रक ने इनमें से एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Read also: Breaking News Meerut : गेल गैस की आपूर्ति पाइप से टकराई जेसीबी,मची भगदड़

इस हादसे में कार सवार पांच युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतक पांचों युवकों का रामनगर में अपना कारोबार था। हादसे की जानकारी के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।  रामनगर के दस युवक दो कारों से सवार होकर सुबह बिलग्राम शरीफ मजार जा रहे थे। युवकों की कार जैसे ही बरेली से निकलकर साहजहांपुर रोड पर पहुंची उसी दौरान तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में कार सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। हादसे की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related