बाजार:- देश मे लाखो पेंशनधारक है। वही सरकार ने अब पेंशनधारकों के लिए बड़ा फैसला लिया है जिससे उनके चेहरे खिल गए हैं। असल मे केंद्र सरकार का केंद्र पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DOPPW) देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (State Bank of India) के साथ मिलकर पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाने के लिए ‘एकीकृत पेंशन पोर्टल’ तैयार करेगा।
केंद्र सरकार ने यह फैसला पेंशनधारकों के पेंशन वितरण से संबंधित पेंशन नीति सुधार और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया है। केंद्रीय कार्मिक और लोक शिकायत मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पेंशन भोगियो से जुड़े आयकर मामलों के साथ उनके वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के डिजिटल साधन एक विशेष सत्र आयोजित किया गया है। जिंसमे यह निर्णय लिया गया।
इस आयोजन में यह निर्णय लिया गया कि पेंशनभोगियों को बिना किसी बाधा के सेवाएं मुहैया करवाने के लिए DOPPWU और SBI के मौजूदा पोर्टल्स को जोड़कर एक नया पोर्टल पेंशन से जुड़ा हुआ निर्मित किया जाएगा। वही डिजिटल प्रमाण पत्र के लिए बैंक द्वारा फेस ऑथेंटिकेशन तकनीकी का विज्ञापन किया जाएगा। बयान के मुताबिक यह पहल पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाने के उद्देश्य से लागू की जा रही है।

