बाजार:- आज के समय मे प्रत्येक व्यक्ति बचत करने की।सोचता है और अपने पैसे को बचाने के लिए वह अपना धन कहीं न कहीं इंवेसमेन्ट करता है। जहाँ कई लोग ज्यादा लाभ कमाने के चक्कर मे शेयर बाजार में इंटरेस्ट जताते हैं वही कई लोग ऐसे भी है जो आज भी विश्वास के तौर पर सिर्फ पोस्ट ऑफिस की पॉलिसी को चुनते हैं। वही अगर आप भी उन ग्राहको में से है जो पोस्ट ऑफिस की स्कीम पर विश्वास रखते हैं और पोस्ट ऑफिस में अपने पैसे को इन्वेस्ट करना चाहते हैं।
तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकती है। पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग स्कीम एक स्माल सेविंग स्कीम है। इसमे आप अपने धन को इन्वेस्ट करके उम्दा लाभ उठा सकते हैं। यह एक निश्चित समय मे आपको निश्चित पैसा देती है।
जाने कितने साल चलेगी मंथली सेविंग स्कीम:-
इस स्कीम में आप पांच साल तक इंवेसमेन्ट कर सकते हैं। यह एक तरह की पेंशन स्कीम है। इस स्कीम में आप एकमुश्त पैसा जमा करके अपने लिए हर महीने की इनकम बना सकते हैं। वैसे तो यह स्कीम पांच साल के लिए है लेकिन आप अगर इसे और लम्बे समय तक चलाना चाहते हैं तो आप इसे आगे बढ़ा सकते हैं। यह मैच्योरिटी के बाद आपको आपका पैसा रिटर्न करती है।
पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग स्कीम अपने निवेशकों को 6.6 फीसदीं का सालाना ब्याज देती है। यह स्कीम पांच साल में मैच्योर हो जाती है। मैच्योरिटी के बाद यह आपको हर महीने पैसा देने लगती है। मंथली सेविंग स्कीम में एक निवेशक 4.5 लाख तक का इंवेसमेन्ट कर सकता है।
वही अगर आप इसमे ज्वाइंट अकाउंट खुलवाते है तो यह आपको 9 लाख तक के निवेश की अनुमति देता है। इस स्कीम के तहत आप महज 1000 रुपये में अपना खाता खुलवा सकते हैं। अगर आप इस स्कीम के तहत 4.5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो 6.6 फीसदी सालाना ब्याज के अनुसार आपको पांच साल में 29,700 रुपये मिलेंगे।

