केंद्र सरकार:- आज से असम ने अपने यहाँ Ration Card Portability की सेवा शुरू करदी है जिसके बाद केंद्र सरकार की One Nation, One Ration Card योजना पूरे देश मे लागू हो गई है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 (NFSA) के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी अपनी इच्छा अनुसार किसी भी इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल डिवाइस (ePoS)-लैस राशन की दुकानों से सब्सिडी वाले खाद्यान्न का अपना कोटा प्राप्त कर सकते हैं।
One Nation, One Ration Card योजना की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लाभार्थियों को बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के साथ अपने मौजूदा राशन कार्ड का उपयोग करना होगा। असम द्वारा Ration Card Portability सेवा शुरू किए जाने पर मंत्रालय ने कहा है कि One Nation, One Ration Card योजना को लागू करने वाला असम 36 वां राज्य बना है। इसके साथ, ओएनओआरसी कार्यक्रम को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सफलतापूर्वक लागू कर दिया गया है, जिससे पूरे देश में खाद्य सुरक्षा ‘पोर्टेबल’ हो गई है।
जानकारी के लिए बता दें One Nation, One Ration Card योजना का शुभारंभ 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों को राज्य की सरकारी राशन दुकान से राशन उपलब्ध करवाने के लिए शुरू की थी। इस योजना का लाभ उठा रहे लोगो के लिए सरकार ने मेरा राशन नाम से एक मोबाइल एप भी शुरू किया था। सरकार का यह एप यह लाभार्थियों को वास्तविक समय पर सूचना उपलब्ध करा रहा है. यह अभी 13 भाषाओं में उपलब्ध है. अब तक ऐप को गगूल प्ले स्टोर से 20 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है।

