LIC की इस स्कीम में इंवेसमेन्ट कर 40 की उम्र में उठाए पेंशन का लाभ

बिज़नेसLIC की इस स्कीम में इंवेसमेन्ट कर 40 की उम्र में उठाए...

Date:

बाजार:- आज के समय मे हर कोई अपना भविष्य बेहतर देखना चाहता है वही अपने रिटायरमेंट के लिए सभी लोग कही न कही कुछ सेविंग करना चाहते हैं। यह सेविंग उनके लिए तब काफी मददगार साबित होती है जब वह नौकरी छोड़ देते हैं। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं लाइफ इंश्योरेंस कंपनी LIC की एक ऐसी पॉलिसी के बारे में जिंसमे इंवेसमेन्ट करके आप 40 साल की उम्र में पेंशन उठा सकते हैं। 

जाने क्या है स्कीम:-

असल मे हम बात कर रहे हैं LIC की सरल पेंशन योजना (LIC Saral Pension Yojana) की । यह एक ऐसी स्कीम है जिंसमे आप इंवेसमेन्ट करके 40 की उम्र में पेंशन उठा सकते हैं। एलआईसी सरल पेंशन स्कीम एक नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है। इस प्लान को आप अकेले या अपने पति/पत्नी के साथ भी ले सकते हैं। इसमें एकमुश्त निवेश करना होता है। यह योजना बाद में आपको पेंशन देती है। 
इस योजना में आपको एक साथ प्रीमियम भरना होता है और जो पेंशन आपको मिलना शुरू होती है वह बाद में लाइफ टाइम मिलती रहती है। इस योजना के लिए न्यूनतम उम्र 40 साल और अधिकतम उम्र 80 साल है। इस पॉलिसी को शुरू होने के छह महीने बाद कभी भी सरेंडर किया जा सकता है।

LIC की इस स्कीम में कितने प्रकार की होंगी पॉलिसी:- 

LIC की इस स्कीम में दो तरह की पॉलिसी होती है। इसमे आप सिंगल लाइफ और ज्वाइंट लाइफ पॉलिसी करवा सकते हैं। पॉलिसीधारक (Policyholder) को अपने पूरे जीवनकाल तक पेंशन मिलती रहती है। पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाने पर बेस प्रीमियम की राशि उसके नॉमिनी को लौटा दी जाती है। दूसरी तरफ ज्वाइंट लाइफ में पति और पत्नी दोनों एक साथ पेंशन ले सकते हैं। जब तक प्राथमिक पेंशनधारी जीवित रहते हैं, उन्हें पेंशन मिलती रहती है। जब उनकी मृत्यु हो जाती है, तो उसके लाइफ पार्टनर को पेंशन मिलती है। लाइफ पार्टनर की मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की राशि नॉमिनी को दे दी जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...