Petrol-Diesel Bhav: जानिए क्या है आज देश के महानगरों में पेट्रोल डीजल का भाव

बिज़नेसPetrol-Diesel Bhav: जानिए क्या है आज देश के महानगरों में पेट्रोल डीजल...

Date:

नई दिल्ली। देश की प्रमुख तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल डीजल के दाम जारी कर दिए। आज कंपनियों ने तेल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया। पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने की घोषणा की थी। इसके बाद पेट्रोल की कीमत में अधिकतम नौ रुपये और डीजल के दामों में सात रुपये प्रति लीटर की कमी की थी।  आज नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 96.72 रुपये प्रति लीटर है। जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.35 रुपये और डीजल भाव 97.28 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 102.63 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है। 

Read also: Rupee Fall Impact: रुपये में एक साल में सात फीसदी की गिरावट, 80 रुपये प्रति डॉलर स्तर पर पहुंचा

पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव जानने के लिए एसएमएस भी कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर आरएसपी और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज भेजना होगा। बता दें कि प्रत्येक शहर का कोड अलग-अलग होता है। जो आईओसीएल की वेबसाइट पर मिलता है। प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से नई पेट्रोल डीजल की नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी के अलावा डीलर कमीशन और अन्य जरूरी चीजें जुड़ने के बाद इसकी कीमत दोगुनी हो जाती है। इन्हीं मानकों के आधार पर पेट्रोल और डीजल दाम रोज तय करने का काम देश की प्रमुख तेल कंपनियां करती हैं। पेट्रोल पंप चलाने वाले डीलर हैं। वो खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में टैक्स और स्वयं के लाभ को जोड़ने के बाद पेट्रोल डीजल को बेचते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...