Sri Lanka Crisis China: सीआईए का दावा चीन ने अपने कर्जजाल में फंसाकर श्रीलंका को कर दिया बर्बाद

इंटरनेशनलSri Lanka Crisis China: सीआईए का दावा चीन ने अपने कर्जजाल में...

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए प्रमुख बिल बर्न्स ने दावा किया है कि चीन ने श्रीलंका को अपने कर्ज के जाल में फंसाकर पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। आज श्रीलंका की मौजूदा आर्थिक बदहाली के लिए चीनी कूटनीति जिम्मेदार है। उन्होंने कहा है कि श्रीलंका, चीन के इस दांव को समझ नहीं सका और मूर्खता करके चीन के जाल में फंसता चला  गया। दूसरे देशों को अब सबक लेना चाहिए।

सीआईए प्रमुख बर्न्स ने बताया कि श्रीलंका की यह गलती अन्य देशों के लिए चेतावनी स्वरूप है।  सीआईए प्रमुख ने कहा कि श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष आईएमएफ के साथ चर्चा कर अभूतपूर्व आर्थिक संकट को बेहतर तरीके से हल करने में विफल रहा। इसके बाद वह धीरे—धीरे चीन के जाल में फंसता चला गया। बर्न्स ने आरोप लगाया कि श्रीलंका की आर्थिक तबाही का बड़ा कारण चीन का कर्ज के रूप में निवेश है। 

Read also: Europe Heatwave Deaths: यूरोप में भीषण गर्मी से मरने वालों की संख्या 1700 तक पहुंची,​आग में पिघल रहे रनवे और रेलवे ट्रैक

बर्न्स ने बताया कि चीनी कंपनियां दूसरे देशों में बड़ा निवेश करती हैं। इसके लिए वो आकर्षक प्रस्ताव देती हैं। श्रीलंका जैसा देश आज चीन के भारी कर्ज के दबाव में है। उसने अपने आर्थिक भविष्य को मूर्खतापूर्ण दांव पर लगा दिया है। नतीजतन आर्थिक और राजनीतिक दोनों तरह से यह विनाशकारी हालात का सामना कर रहे हैं। सीआईए प्रमुख ने कहा कि दुनियाभर के देशों के लिए ये चेतावनी है। वो चीन से किसी भी करार से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें और आंखें खुली रखें। मध्य पूर्व या दक्षिण एशिया के कई देश इस समय चीन के चंगुल में हैं। इन सभी देशों को श्रीलंका एक सबक लेना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related