मार्च 2021 तक मिलेगा फ्री अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा, जानिए

टेक्नोलॉजीमार्च 2021 तक मिलेगा फ्री अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा, जानिए

Date:


मार्च 2021 तक मिलेगा फ्री अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा, जानिए

न्यूज़ डेस्क : गूगल ने फ्री अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की वैधता को मार्च 2021 तक बढ़ा दिया है ऐसे में अब उपभोक्ता अगले वर्ष मार्च तक Google Meet ऐप के माध्यम से 24 घंटों के दौरान फ्री अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग का लाभ उठा पाएंगे।

इसके लिए उपभोक्ता के पास Gmail अकाउंट होना आवश्यक होगा इससे पूर्व गूगल की ओर से Google Meet ऐप के माध्यम से 30 सितंबर तक फ्री अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा ऑफर की गई थी।

हालांकि, अब गूगल की ओर से 30 सितंबर की डेडलाइन को बढ़ाकर मार्च 2021 कर दिया गया है आपको बता दें कि Google Meet पर एक बार में ज्यादातर 100 व्यक्तियों को जोड़ा जा सकेगा कंपनी की ओर से कोरोना महामारी के दौर में Google Meet से वीडियो कॉलिंग को फ्री रखा गया था।

साथ-साथ इस दौरान व्यक्तियों की सुविधा के लिए Google Meet में नए-नए फीचर्स जोड़े गए। गूगल की ओर से Google Meet में इस महीने भी एक नया फीचर जोड़ा गया है, जिसकी सहायता से Google Meet App पर उपभोक्ता Auto तथा tiled लेआउट विकल्प में एक साथ 49 व्यक्तियों को देख पाएंगे।

वही Google Meet के अन्य फीचर की बात करें, तो इसमें नया ‘Together scenes’ तथा बैकग्राउंड ब्लर करने का विकल्प दिया गया। साथ-साथ Google Meet की ओर से न्वाइज कैंसिलेसन फीचर को एंड्राइड तथा iOS उपभोक्ता के लिए रोलआउट कर दिया गया है।

इस फीचर के माध्यम से बैकग्राउंड में उत्पन्न होने वाले शोर को रोक सकेंगे। कंपनी ने जून में इस फीचर को डेस्कटॉप वर्जन के लिए जारी किया था। गूगल के ऑफिशियल ब्लॉग के अनुसार, GSuite टीम का कहना है कि गूगल मीट का नया न्वाइज कैंसिलेशन फीचर आर्टिफिशियल इटेलिजेंस टेक्नोलॉजी पर आधारित है। साथ ही इस सुविधा से यूजर्स को काफी लाभ मिलेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...