सबसे शानदार फीचर्स और कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं ये 3 स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 10000 रुपए

टेक्नोलॉजीसबसे शानदार फीचर्स और कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं ये 3...

Date:


सबसे शानदार फीचर्स और कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं ये 3 स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 10000 रुपए

अगर आप भी एक नए और अचे स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपको मार्केट में ऐसे कई शानदार स्मार्टफोन्स मिल जाएंगे जो की आपके बजट में बेहतरीन फीचर्स की पेशकश करेंगे। लेकिन हाल ही में Samsung, Xiaomi, Realme, Nokia, Oppo, Infinix जैसी मोबाइल कंपनियों ने भारत में बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिनकी कीमत 10 हजार के अंदर है। इनमे से एक स्मार्टफोन आप अपने लिए चुन सकते हैं।

  • Samsung Galaxy M01s
सबसे शानदार फीचर्स और कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं ये 3 स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 10000 रुपए

Samsung कंपनी ने भारत में बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया  हैं जो की है -Samsung Galaxy M01s जिसकी कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत के अंदर आपको फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप मिलेगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 13MP का है जबकि इसमें एक 2MP का सेकेंडरी सेंसर भी दिया गया है। आपको 8 एमपी का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। फोन में 6.20 इंच का HD+ डिस्प्ले है और ये स्मार्टफोन Android 9 पर रन करता है। इसकी बैटरी 4,000mAh है।

Xiaomi Redmi 9

सबसे शानदार फीचर्स और कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं ये 3 स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 10000 रुपए

Xiaomi ने भी भारत में बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया  हैं जो की है – Xiaomi Redmi 9 जिसकी  कीमत 8,999 रुपए है। इसमें आपको 6.53 इंच के HD+ डिस्प्ले मिलेगा। डिवाइस MediaTek Helio G35 SoC प्रोसेसर द्वारा संचालित है। इसमें आपको ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।प्राइमरी सेंसर 13MP का है जबकि सेकेंडरी सेंसर 2MP का दिया गया है। सेल्फी के लिए 5MP कैमरा है। डिवाइस 5,000mAh बैटरी के साथ आता है और Android 10 पर बेस्ड MIUI पर रन करता है।

Infinix Smart 4 Plus

सबसे शानदार फीचर्स और कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं ये 3 स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 10000 रुपए

Infinix Smart 4 Plus आपको 7,999 रुपये में मिल जाएगा। इस फोन में 6.82 इंच के HD+ डिस्प्ले दिया गया है। फोन MediaTek Helio A25 प्रोसेसर से संचालित है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेट-अप है जिसमें प्राइमरी सेंसर 13MP का है और इसमें एक डेप्थ सेंसर भी है। सेल्फी के लिए फोन में 8MP का कैमरा है। ये फोन Android 10 पर रन करता है और इसकी बैटरी 6,000mAh की है |

आप इन में से कोई भी स्मार्टफोन ले सकते है, ये आपके बजट में भी है और इनमे काफी शानदार फीचर्स भी है| 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related