क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोरोना पॉजिटिव

स्पोर्ट्सक्रिस्टियानो रोनाल्डो कोरोना पॉजिटिव

Date:


क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोरोना पॉजिटिव

लिस्बन: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ ने दी है। फेडरेशन ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर बयान जारी किया है। महासंघ ने कहा कि 35 साल के जुवेंटस स्ट्राइकर बुधवार को UEFA नेशंस लीग में स्वीडन के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे। महासंघ ने कहा कि रोनाल्डो को कोई लक्षण नहीं हैं और वह ठीक हैं लेकिन अब वो सेल्फ क्वारंटीन में रह रहे हैं।

पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने अपने बयान में यह कहा, “टीम के सभी खिलाड़ियों को कोरोना टेस्ट कराया गया था जिसमें रोनाल्डो जांच में पॉजिटिव पाए गए। रोनाल्डो के अलावा बाकी दूसरे सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। नेगेटिव आए खिलाड़ी स्वीडन के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...