OPPO F19 Pro सीरीज भारत में आज होगी लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नोलॉजीOPPO F19 Pro सीरीज भारत में आज होगी लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Date:


OPPO F19 Pro सीरीज भारत में आज होगी लॉन्च, जानें संभावित स्पेसिफिकेशन्स

OPPO की अपकमिंग सीरीज OPPO F19 Pro आज यानि 8 मार्च को भारत में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज के तहत कंपनी OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro+ को लॉन्च करने जा रही है। ​इन दोनों स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कई लीक्स व खुलासे सामने आ चुके हैं। 

ये स्मार्टफोन लीडिंग ई-कॉमर्स साइट Flipkart और Amazon India पर उपलब्ध होंगे। जिन्हें लेकर लैंडिंग पेज भी जारी किया गया है। OPPO F19 Pro का लॉन्च इवेंट आप घर बैठे लाइव देख सकते हैं।

OPPO F19 Pro सीरीज आज यानि 8 मार्च को शाम 7 बजे लॉन्च की जाएगी। इस इवेंट को कंपनी बेहद ही अलग अंदाज में पेश करेगी। इसे एक म्यूजिक इवेंट के तौर पर पेश किया जाएगी जिसे भारतीय इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक प्रॉड्यूसर Nucleya होस्ट करेंगें। इस इवेंट में कई सिंगर और म्यूजिकल ग्रुप परफॉर्म करेंगे। आप इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम घर बैठे देख सकते हैं। जो कि कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा ई-कॉमर्स Amazon India और Flipkart पर आयोजित होगा। 

OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro+ के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

अब तक सामने आई लीक्स व खुलासों के मुताबिक OPPO F19 Pro+ में 5G सपोर्ट दिया जाएगा और ये स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 800U 5G प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस ​एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा एंड्राइड 11 ओएस पर आधारित इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा मिलेगी। इसमें  क्वाड रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध हो सकता है और इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का होगा। फोन में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। 

OPPO F19 Pro में भी लगभग OPPO F19 Pro+ 5G के समान ही फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी और 48MP का क्वाड रियर कैमरा सेटअप उपलब्ध हो सकता है। इसे MediaTek P95 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...