आईआईएमटी लाईफ लाईन हाॅस्पिटल में निःशुल्क कैम्प में उमड़ी भीड़

प्रेस रिलीज़आईआईएमटी लाईफ लाईन हाॅस्पिटल में निःशुल्क कैम्प में उमड़ी भीड़

Date:


आईआईएमटी लाईफ लाईन हाॅस्पिटल में निःशुल्क कैम्प में उमड़ी भीड़

मेरठ। आईआईएमटी लाईफ लाईन हाॅस्पिटल ने दिनांक 07 मार्च 2021 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक निःशुल्क कैम्प का आयोजन किया। कैम्प में 250 से अघिक लोगों ने परामर्श लिया जिसमें फिजिशियन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, लैप्रोस्कोपी एवं जनरल सर्जन, कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ, एवं आहार विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया। कैम्प में शुगर, ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल की जाॅच मुफ्त करायी गयी। शिविर में आये सभी मरीजों को जाॅचो पर 50 प्रतिशत की छूट दी गयी ।

आईआईएमटी लाईफ लाईन हाॅस्पिटल की ओर से आयोजित निःशुल्क शिविर के माध्यम से लोगों को अनेक छूट दी गयीं। जिसमें सबसे अधिक लोगों के 6000/-रूपये के टैस्ट मात्र 700/- रूपये में किये गये जिसमें हार्ट, किडनी, थायराइड, शुगर, सीबीसी आदि सब टैस्ट शामिल थे ।

शिविर में 250 से अधिक लोगों ने विशेषज्ञों से परामर्श लिया जिसमें डाॅ0 अधीर कुमार पाण्ड़ें, फिजिशियन द्वारा 69 मरीजों ने परामर्श दिया। डाॅ0 धनवीर सिंह, फिजिशियन द्वारा 77 मरीजों ने परामर्श दिया।डाॅ0 अनिल तनेजा, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने 31 मरीजों को परामर्श दिया। डाॅ0 जगदीप सिंघल, कान, नाक एवं गला विशेषज्ञ ने 25 मरीजो को परामर्श दिया। डाॅ0 राहुल शर्मा, लैप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन ने 22 मरीजों को परामर्श दिया। डायटीशियन ज्योति सिंह ने आहार सम्बन्धित 37 मरीजों को परामर्श दिया

डाॅ0 धनवीर सिंह, फिजिशियन ने कैम्प में आये सभी मरीजों को शुगर एवं ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के परामर्श के साथ कोविड़ नामक महामारी के बारे में जागरूक किया एवं इससे कैसे बच सकते है इस सम्बन्ध में विस्तार से समझाया। कोविड़ वैक्सीन बहुत अच्छी वैक्सीन है इसे सभी को लगवाना चाहिए जिससे आपका जीवन सुरक्षित रहे इस सम्बन्ध में समझाया गया।

डाॅ0 अनिल तनेजा, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने घुटने, कमर, हाथ एवं पैर दर्द जैसी गम्भीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों की समस्याओं के निवारण के लिए कुछ दवाईयां एवं एक्सरसाइज करने का परामर्श दिया। जाॅच करने पर मरीजों में कैल्शियम की कमी पायी गयी ।

डाॅ0 जगदीप सिंघल, कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ ने कैम्प में आये मरीजों को कान, नाक व गला सम्बन्धित बढ़ती बीमारी के कारण एवं उसके निवारण कैसे कर सकते है इस सम्बन्ध में विस्तार से बताया ।

डाॅ0 राहुल शर्मा, लैप्रोस्कोपिक व जनरल सर्जन ने कैम्प में आये सभी मरीजों को बवासीर, भगन्दर, नासूर, पाइलोनाइडल साइनस व गुदा कैंसर जैसे रोग कैसें होते है एवं उसका निवारण हम कैसे कर सकते है इस सम्बन्ध में सबको विस्तार से समझाया ।

ज्योति सिंह, डायटीशियन ने कैम्प आये सभी मरीजों को जोड़ो के दर्द, बढ़ता वजन, बढ़ता कलैस्टोल, बच्चों की हाईट न बढ़ना व बढ़ती उम्र में कमजोरी आदि समस्याओं एवं उनके निवारण को आहार द्वारा कैसे बचा जा सकता है को विस्तार से अवगत कराया ।

सर्वप्रथम डाॅ0 परमजीत रावत, मुख्य प्रबंधक आईआईएमटी लाईफ लाईन हाॅस्पिटल ने शिविर में आये सभी लोगों को हाॅस्पिटल की सुविधाओं से अवगत कराया और साथ ही उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा हमारे हाॅस्पिटल को काॅविड़ वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है इसके अन्तर्गत आये हुए सभी बजुर्ग मरीजों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने के लिए जागरूक किया गया।

आईआईएमटी हाॅस्पिटल में अभी तक 300 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। शिविर में आये सभी लोगो ने हाॅस्पिटल प्रबंधक को आगे भी ऐसे शिविर का आयोजन कराने का आग्रह किया। हाॅस्पिटल प्रबंधक शिविर में हिस्सा लेने वाले सभी डाॅक्टरों का आभार प्रकट किया जिन्होनें शिविर को कामयाब बनाने में अपना सहयोग दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...