Mi 10S स्मार्टफोन 10 मार्च को होगा लॉन्च, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नोलॉजीMi 10S स्मार्टफोन 10 मार्च को होगा लॉन्च, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Date:


Mi 10S स्मार्टफोन 10 मार्च को होगा लॉन्च, जानिए संभावित स्पेसिफिकेशन्स

अपकमिंग स्मार्टफोन Mi 10S को लेकर कई लीक्स व खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं हाल ही में कंपनी ने भी Weibo पर इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने का संकेत देते हुए कुछ फीचर्स का खुलासा किया था।

Weibo पर पोस्ट की गई जानकारी के अनुसार Xiaomi ने कंफर्म कर दिया है कि Mi 10S में शानदार ऑडियो क्वालिटी के लिए हर्मन कार्डन डबल स्टीरियो स्पीकर्स का उपयोग किया जाएगा। जो कि यूजर्स को 360 डिग्री स्टीरियो इमर्सिव एक्सपीरियंस प्रदान करेंगे। इसके साथ ही यह भी खुलासा किया गया है कि यह स्मार्टफोन चीन में 10 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार दोपहर 11.30 बजे शुरू होगा। पोस्टर के मुताबिक यह स्मार्टफोन क्लासिक व्हाइट, इलिगेंट ब्लैक और मिस्ट्रिशियस ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च होगा।

पोस्टर में यह स्पष्ट है किया गया है कि इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 108MP का होगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई नहीं दे रहा, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन को नए Qualcomm Snapdragon Elite गेमिंग तकनीक के साथ पेश किया जाएगा। जो कि यूजर्स को शानदार परफॉर्मेंस के साथ गेमिंग का भी भरपूर मजा देगा। हालांकि, अभी कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं ​की है और न ही यह खुलासा किया है कि इसे ग्लोबल मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

इस दिवाली मिनी लैपटॉप खरीदें: 2026 के फेस्टिव ऑफर और इजी EMI डील

मिनी लैपटॉप हल्के होते हैं और आप इन्हें आसानी...

क्या आपने खाई है 60 हजार रुपए किलो वाली मिठाई, लखनऊ में बिक रही

लखनऊ में बिकने वाली सबसे महंगी मिठाई की कीमत...

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...