Samsung Days Sale का ऐलान हो गया है। इस सेल की शुरुआत 16 अप्रैल से हुई है, जो 19 अप्रैल 2021 तक जारी रहेगी। इस सेल का लुत्फ ग्राहक सभी प्लेटफॉर्म Amazon, Flipkart और लीडिंग रिटेल आउटलेट पर उठा पाएंगे।
अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स हैं, तो आपके पास Galaxy S21 Ultra को 10,000 रुपये कैशबैक ऑफर पर खरीदने का मौका होगा। साथ ही Galaxy S21 Plus स्मार्टफोन यूजर्स 7,000 रुपये कैशबैक का लुत्फ उठा पाएंगे। इसके इलावा Galaxy S21 स्मार्टफोन पर 5,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
Read also: बंगाल चुनाव: पांचवें चरण में करीब 80 प्रतिशत मतदान
Samsung ने अपने कैशबैक ऑफर को Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज के लिए भी रोलआउट किया है। HDFC बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड यूजर्स मिड रेंज स्मार्टफोन पर 10 फीसदी कैशबैक अधिकतम 1,000 रुपये कैशबैक हासिल कर पाएंगे। इस कैशबैक ऑफर के लिए Galaxy M51, Galaxy M31s, Galaxy M31, Galaxy M11, Galaxy M12, Galaxy M02s, Galaxy M02, Galaxy M01, Galaxy M01s, Galaxy M01s, galaxy F41, Galaxy F02s, Galaxy A71, Galaxy A51, Galaxy A31, Galaxy A21s, Galaxy A12 स्मार्टफोन को सेलेक्ट किया गया है।

