CUET PG 2022: आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, UGC ने किया बड़ा ऐलान

एजुकेशनCUET PG 2022: आज से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, UGC ने किया...

Date:

आज UGC ने बड़ी घोषणा की है, जहाँ PG कोर्स में दाखिले की आवेदन प्रक्रिया आज से ही शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही इस सत्र में भी CUET के माध्यम से ही पीजी के दाखिले लिये जायेंगे, जिसकी ऑनलाइन आवेदन विंडो आज से ही शुरू हो गयी है। आगे जानकारी के अनुसार CUET PG 2022 का टेस्ट जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगा, वहीं पहले खबर थी कि इसे 2023 से लागू किया जाना है।

वहीं स्नातक के बाद स्नातकोत्तर प्रोग्राम में CUET जारी होने से छात्रों को अलग-अलग आवेदन फॉर्म, दाखिला प्रवेश फॉर्म से निजात मिलेगी, साथ ही इस फैसले से उनके समय और पैसे की बचत भी होगी। वहीं इस परीक्षा का आयोजन भी नेशनल परीक्षण एजेंसी (NTA) करेगी, इसके साथ ही NTA की ऑफिशियल साइट पर इसकी आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गयी है।

जानकारी के अनुसार आज से 18 जून तक इस परीक्षा का के लिये आवेदन किये जा सकेंगे, इसके साथ ही यह परीक्षा CBT( कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट) पर आयोजित होगी, वहीं इसकी मेरिट के आधार पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के अलावा अन्य विश्विद्यालय में भी दाखिला मिल सकेगा। वहीं UGC के अध्यक्ष प्रो. एम जगदीश ने जानकारी देते हुये बताया कि स्नातकोत्तर प्रोग्राम में CUET PG के स्कोर के आधार पर सीट मिलेगी, वहीं कुछ विश्विद्यालय अभी इसे छूटे रहेंगे, लेकिन अगली बाद से इसे सबके लिये अनिवार्य कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related