तकनीकी:- आज के समय मे जहां हम पूर्ण रूप से तकनीकी से जुड़ गए हैं और तकनीकी हमारे जीवन का हिस्सा बन गई है वही इसके उपयोग के चलते कई लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं और लोगो को लाखों का चूना लग जाता है। वही अगर हम बात सोशल मीडिया की करें तो यह लोगो के जीवन का हिस्सा बन गया है और लोग खूब इसका इस्तेमाल कर रहे हैं वही फेसबुक लोगो की पहली पसंद बना हुआ है लेकिन यह एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जहां यूजर्स ही नहीं जालसाजों ने भी अपना ढेरा डाल रखा है। लेकिन हमारे फोन में कुछ app ऐसे होते हैं जो हमारे फेसबुक पर अटैक करते हैं और हमारे निजी जीवन को प्रभावित करते हैं।
तकनीकी का भरपूर ज्ञान रखने वाले लोगो का कहना है कि जब हम गूगल प्लेस्टोर से App डाउनलोड करते हैं तो कई बार हम ऐसे App डाउनलोड कर लेते हैं जो हमे हमारे उपयोग के लगते हैं लेकिन हमारी पीठ पीछे हमारी पर्सनल जानकारी को चोरी कर हमारे डेटा में सेंध लगाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं हम इन एप का उपयोग करते हैं लेकिन यह हमें प्रत्येक क्लिक पर धोखा देते हैं। तो अगर आप भी अपने मोबाइल में इन App का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान रहें और इनके उपयोग से बचें।
इन App का इस्तेमाल बढ़ाता है सायबर खतरा:-
डेली फिटनेस OL (Daily Fitness OL)
एंजॉय फोटो एडिटर (Enjoy Photo Editor)
पैनोरमा कैमरा (Panorama Camera)
फोटो गेमिंग पजल (Photo Gaming Puzzle)
स्वॉर्म फोटो (Swarm Photo)
बिजनेस मेटा मैनेजर (Business Meta Manager)
क्रिप्टोमाइनिंग फार्म योर ऑन कॉइन (Cryptomining Farm Your own Coin)

