Vivo के दो स्मार्टफोन मार्केट में मचाएंगे धूम

टेक्नोलॉजीVivo के दो स्मार्टफोन मार्केट में मचाएंगे धूम

Date:

तकनीकी:- पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी vivo ने बाजार में अपनी फ्लैगशिप सीरीज X80 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। vivo की इस सीरीज के तहत इसके दो स्मार्टफोन X80 और X80 Pro मार्केट में लॉन्च किए जाएंगे। vivo का यह नया X80 प्रो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ आता है, जबकि X80 स्मार्टफोन में Mediatek डाइमेंशन 900 प्रोसेसर दिया गया है। 
बता दें इस नए स्मार्टफोन की क़ीमत vivo X80 स्मार्टफोन की कीमत 54,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं, Vivo X80 प्रो स्मार्टफोन की बात करें तो इसकी कीमत 79,999 रुपये है। इसके अलावा Vivo X80 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत 54,999 रुपये, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले वर्जन की कीमत 59,999 रुपये, Vivo X80 प्रो स्मार्टफोन की कीमत 79,999 रुपये है।
अगर हम इस स्मार्टफोन की बिक्री की बात करें तो मार्केट में Vivo X80 Pro और X80 की बिक्री 25 मई से शुरू होगी लेकिन इसकी प्री बुकिंग आज से आरम्भ हो गई है। vivo के इस स्मार्टफोन को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। Vivo X80 Pro स्मार्टफोन 2K रेजोल्यूशन के साथ 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले और 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 फ्लैगशिप प्रोसेसर 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,700mAh की बैटरी दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related