Uttarpardesh News Updates: संविदा कर्मियों को लेकर मोदी के मंत्री का बड़ा बयान

फीचर्डUttarpardesh News Updates: संविदा कर्मियों को लेकर मोदी के मंत्री का बड़ा...

Date:


Uttarpardesh News Updates: संविदा कर्मियों को लेकर मोदी के मंत्री का बड़ा बयान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ का द्वितीय द्विवार्षिक सम्मेलन आज आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर पहुंचे। साथ ही बड़ी संख्या में कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सम्मेलन में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता के साथ पदाधिकारियों के सामने उठाया।

Read also: लोगों में दहशत फैलाने के लिए सपा ने माफिया और गुंडे उतारे : कौशल किशोर

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कार्यक्रम में कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा संविदा कर्मियों का संघर्ष काफी दिन से चल रहा है। इनकी सभी मांगे जायज है। फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है उम्मीद है वार्ता से समाधान निकलेगा।

Read also: अखिलेश सत्ता में आये तो बिजली 8 घण्टे मिलेगी, कानून व्यवस्था होगी खराब : कौशल किशोर

कौशल किशोर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जरूर होने चाहिए। कर्मचारियों की समस्या अधिकारियों तक पहुंचना बहुत जरूरी है। उत्तर प्रदेश का बिजली विभाग बहुत बड़ा विभाग है। अगर बिजली विभाग का कोई कर्मचारी दुखी है तो उसकी समस्या का समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मियों के बीच में आउटसोर्सिंग का कोई मतलब नहीं है। कर्मचारियों की सभी समस्याओं का समाधान होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...