नई दिल्ली। बाटा इंडिया (Bata Share) के शेयर ने अपने निवेशकों को जोरदार छप्पर फाड़ कमाई कराई है। बाटा के शेयरों ने कुछ सालों में अपने निवेशकों केा 7000 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया। बाटा इंडिया शेयरों में जिन निवेशकों ने कुछ वर्ष पहले तक 1 लाख रुपये लगाए थे। आज वह पैसा बढ़कर 73 लाख रुपये से अधिक हो गए हैं। बाटा के शेयरों का एक साल में हाई-लेवल 2,261.65 रुपये तक बढ़ा है। बाटा इंडिया का बाजार इस समय 24,715 करोड़ रुपये के आसपास है।
Read also: Share Market News: मंदी से गिरता शेयर बाजार लगातार ले रहा हिचकोले,बाजार कूल होने पर लगाए पैसे
21 मई 2004 को बाटा इंडिया के शेयर बीएसई में 25.95 रुपये के स्तर पर थे। बाटा के शेयर 28 मार्च 2022 को बीएसई में 1,928.75 रुपये पर पहुंच चुका है। बाटा के शेयरों ने अपने निवेशकों को इन 18 साल में 7,250 प्रतिशत का लाभ दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 21 मई 2004 को बाटा के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए हैं और उसने शेयर बेचे नहीं तो आज उसके इन शेयरों की कीमत 73.69 लाख रुपये हो चुकी है।

