Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत पहुंचीं सौ के पार, हर 24 घंटे बाद बढ़ रहे दाम

फीचर्डPetrol-Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत पहुंचीं सौ के पार, हर 24...

Date:


Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत पहुंचीं सौ के पार, हर 24 घंटे बाद बढ़ रहे दाम

देहरादून। उत्तराखंड में भी पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों (Petrol-Diesel Price Today) का असर पड़ रहा है। कई जिलों में तो दाम 100 के पार हो गए हैं। पिथौरागढ़ में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार हो गई। भारत-चीन सीमा पर स्थित मुनस्यारी पेट्रोल पंप पर लोगों को पेट्रोल के लिए सौ रुपये प्रति लीटर तक देने पड़ रहे हैं। पेट्रोल के दामों में हर 24 घंटे के बाद बढोत्तरी हो रही है। पेट्रोल की कीमत अब 100.42 रुपये तक हो गई है।

Read also: Petrol-Diesel Crisis: यूपी में गहरा रहा पेट्रोल का संकट, कंपनियों ने खड़े किए हाथ

बता दें कि देश भर में पेट्रोल-डीजल के दाम पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे हैं। डीजल के दाम भी 55 पैसे से बढ़कर 93.71 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए। पिथौरागढ़ शहर में पेट्रोल शतक लगा चुका है। वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में पेट्रोल शतक से मात्र कुछ पैसे ही कम है। पिथौरागढ़ में कुछ दिन पूर्व पेट्रोल 98.98 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। वह अब बढ़कर 99.46 पर पहुंच गया है। वहीं डीजल के दाम भी 92.21 बढ़कर 92 रुपये 77 तक पहुंच गए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related