पप्पू का मिला हाथ तो कांग्रेस ने छोड़ा महागठबंधन का साथ

उत्तर प्रदेशपप्पू का मिला हाथ तो कांग्रेस ने छोड़ा महागठबंधन का साथ

Date:


पप्पू का मिला हाथ तो कांग्रेस ने छोड़ा महागठबंधन का साथ

  • महागठबंधन से अलग हुई कांग्रेस, अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव

पटना। बिहार की राजनीति में परिवर्तन लाने का दावा करने वाला महागठबंधन बिहार उपचुनाव से पहले ही टूट गया है। कांग्रेस ने महागठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया है। वहीं लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटों पर अकेले लड़ने की घोषणा भी बिहार कांग्रेस प्रभारी ने की है। वहीं पप्पु यादव अब कांग्रेस को समर्थन देकर जिताने का प्रयास करेंगे।

Read also: योगी बोले : बसपा, सपा व कांग्रेस के राज में कोरोना आया होता तो भगवान ही मालिक होते

महागठबंधन में शामिल होकर भी खुद को अकेला महसूस कर रही कांग्रेस पार्टी ने आखिर महागठबंधन का बंधन तोड़ ही दिया। तीन दशक से एक साथ राजनीति के गलियारों में चलने वाली राजद और कांग्रेस का अलगाव होने की संभावना काफी समय से दिखाई दे रही थी। दोनों की दलों के नेता एक-दूसरे की पार्टी के भाजपा से मिले होने का आरोप लगा रहे हैं। राजद प्रवक्ता मनोज झा ने भी कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को संघी कहा तो कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने उपचुनाव के बाद आरजेडी के भाजपा से मिल जाने की बात कह महागठबंधन की कथित एकता सार्वजनिक कर दी। बिहार में दो विधानसभा सीटों तारापुर व कुशेश्वरस्थान पर हो रहे उपचुनाव में राजद के दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा किये जाने के बाद काग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिये थे।

Read also: दिल्ली कांग्रेस निगम चुनाव को लेकर 25 अक्टूबर से निकालेगी 700 किलोमीटर की पोल खोल यात्रा

बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी अब महागठबंधन का हिस्सा नहीं है। आज से महागठबंधन समाप्त हो गया है। चरण दास ने आगामी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के सभी 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। पटना में पप्पू यादव और भक्त चरण दास की मुलाकात के बाद जाप प्रमुख पप्पू यादव ने कांग्रेस की ओर हाथ बढ़ाते हुए आगामी उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। भक्त चरण दास का कहना है कि पप्पू यादव के समर्थन से कांग्रेस को चुनाव में जीत मिलेगी। माना जा रहा है कि पप्पू यादव की पार्टी जाप उपचुनाव के बाद कांग्रेस में शामिल हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related