भाजपा वालों ने किसी को निहंग सरदार के कपड़े पहना कर…

फीचर्डभाजपा वालों ने किसी को निहंग सरदार के कपड़े पहना कर…

Date:


भाजपा वालों ने किसी को निहंग सरदार के कपड़े पहना कर…

  • राकेश टिकैत ने कहा, दूसरे देश में सर्जिकल स्ट्राइक कराने वाली सरकार कुछ भी कर सकती है

नई दिल्ली। यह (भाजपा वाले) किसी को भी किसी और का कपड़ा पहना कर बड़ा बवाल करवा सकते हैं। भाकियू नेता राकेश टिकैत ने सिंधु बार्डर पर लखबीर सिंह की हत्या के मामले मोदी सरकार की ओर इशारा कर हत्याकांड को नया मोड़ दे दिया है। राकेश टिकैत का कहना है जब यह सरकार दूसरे देश में सर्जिकल स्ट्राइक करा सकती है तो यहां तो वह कुछ भी करवा सकती है। किसी को किसी का कपड़े पहना सकती है। राकेश टिकैत ने कहा, किसी को निहंग सरदार के कपड़े पहना दिये होंगे और…

Read also: पीछे हटने का शब्द राकेश टिकैत की डिक्शनरी में नहीं

सिंधु बार्डर पर लखबीर सिंह की हत्या के मामले में चार आरोपी निहंग को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी सरबजीत सिंह ने लखबीर सिंह द्वारा पवित्र ग्रंथ की बेअदबी करने के कारण उसकी हत्या करना कबूला है। लेकिन भाकियू नेता राकेश टिकैत इस हत्याकांड को लेकर अपना ही नया एंगल पेश कर रहे हैं। इशारो-इशारों में राकेश टिकैत का कहना है कि लखबीर सिंह की हत्या साजिश हो सकती है। हो सकता है भाजपा वालों ने किसी को निहंग सरदार के कपड़े पहना कर…

Read also: राकेश टिकैत की गिरफ़्तारी की उड़ी खबर, पुलिस ने बताया फेक न्यूज़

संयुक्त किसान मोर्चा से योगेंद्र यादव को सस्पेंड किये जाने के फैसले को राकेश टिकैत ने सही ठहराते हुए कहा कि कमेटी में शामिल 40 लोगों की सहमति से ही कोई फैसला लिया जाता है। गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गये किसानों से मिलने के बाद योगेन्द्र यादव हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के घर पहुंचे थे। उन्होंने ट्वीट कर शुभम के परिवार की पीड़ा व्यक्त की थी जिसे संयुक्त किसान मोर्चा ने काफी गंभीरता से लेते हुए योगेन्द्र यादव से जवाब मांगा था। बाद में कमेटी ने योगेन्द्र यादव को एक महीने के लिये मोर्चा से सस्पेंड कर दिया। कमेटी के इस निर्णय के बाद संयुक्त किसान मोर्चा में फूट पड़ती दिखाई दे रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related