फिल्में, जायका और टाइम मशीन का सफर होगा एनवाई सिनेमाज के साथ

एंटरटेनमेंटफिल्में, जायका और टाइम मशीन का सफर होगा एनवाई सिनेमाज के साथ

Date:


फिल्में, जायका और टाइम मशीन का सफर होगा एनवाई सिनेमाज के साथ

Zeba Hasan

मेरठ वैसे तो अपनी ऐतिहासिक और पुरातात्विक खासियतों के लिए जाना जाता रहा है। भारतीय शहरों में मेरठ सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाला शहर है। इस शहर की भव्यता में अब चार चांद लगा दिए हैं एनवाई सिनेमाज (NY Cinemas) ने। एनवाई सिनेमाज ने मेरठ शहर में गुरुवार को अपने नए मल्टीप्लेक्स की लॉचिंग की। बॉलिवुड ऐक्टर अजय देवगन द्वारा फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई ब्रांड फिलासफी ‘फार द लव ऑफ सिनेमा’ (‘For the love of cinema’) एक मल्टीप्लेक्स चेन है। इस चेन का मकसद है हिंदी सिनेमा से प्यार करने वालों को सिनेमा देखने के साथ अंतरराष्ट्रीय सिनेमा का अनुभव कराना।  

Read also: Exclusive: अस्ल जिंदगी की ‘शेरनियां’ सिनेमाई परदे पर भी दहाड़ती हैं

दर्शकों को मिलेंगे नए अनुभव

लॉचिंग के मौके पर मौजूद एनवाई सिनेमाज (NY Cinemas) के सीईओ राजीव शर्मा ने उत्तर प्रदेश में इस अनूठे मल्टीप्लेक्स को शुरू करने पर अपनी खुशी जताई। उन्होंने इस वेंचर की सक्सेस को लेकर विश्वास जताते हुए कहा कि एनवाई सिनेमाज द्वारा क्यूरेट की जाने वाली फिल्में दर्शकों को जरूर पसंद आएंगी। उन्होंने आगे कहा कि मेरठ में यह हमारा पहला कदम है और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को सिनेमा के नए अनुभव यहां मिलेंगे। साथ ही हमें दर्शकों की प्रतिक्रियों का भी इंतजार रहेगा।

मूवी के साथ सेलिब्रटी मर्चेंडाइज भी

फिल्में, जायका और टाइम मशीन का सफर होगा एनवाई सिनेमाज के साथ

हिंदी फिल्मों और कलाकारों से प्यार करने वालों के लिए यहां फिल्में देखने के साथ कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो सिने प्रेमियों का दिल जीत लेंगी। यहां सिनेमा हॉल के अलावा एनवाई स्टोर की शुरुआत भी की गई है। इस स्टोर में अपनी कई पसंदीदा चीजों के साथ अपने फेवरिट सिलेब्रिटीज के मर्चेंडाइज (Celebrity Merchandise) भी खरीद सकते हैं। सिनेमा खरीदारी के साथ यहां के एनवाइ कैफे में खाने पीने के भी कई चीजें आपके लिए यादगार रहेंगी। फिल्म के साथ लोकल डिशेज का आनंद भी मजेदार होगा। खाने के शौकीनों के लिए एक लाइव स्टेशन भी मौजदू है, जहां वे अपनी पसंद के जसयके का लुत्फ उठा सकते हैं, जिसे आपकी आंखों के सामने ही तैयार किया जाएगा।

Read also: भूमि : हिंदी सिनेमा को जीवन जीने का स्थायी तरीका दिखाना शुरू करना चाहिए

फोटो टाइम मशीन के साथ होगा बीता दौर

फिल्में, जायका और टाइम मशीन का सफर होगा एनवाई सिनेमाज के साथ

एनवाई सिनेमा (NY Cinemas) में हर ब्लॉकबस्टर की स्क्रीनिंग अनुभव को यादगार करने वाली 3डी-लैस 2k प्रोजक्शन और 7. 1 सराउंड साउंड सुनिष्चित करने वाली विश्व स्तरीय तकनीक से सुसज्जीत इस ब्रांड के दो स्क्रीन वाले मल्टीप्लेक्स की सिटिंग क्षमता 568 सीटों की है। एनवाई सिनेमाज में फिल्म लवर्स के लिए फोटो टाइम मशीन (Photo Time Machine) का एक अनोखा कॉन्सेप्ट भी पेश किया गया है। यहां लोग खुद को बीते जमाने के किसी भी दौर में और अलग अलग डायमेंशन में टेलीपोर्ट कर सकते हैं। यहां आने के बाद हर लम्हें ही सुनहरी यादें आपके साथ ही रहेंगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...