Car Accident: बरातियों को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया दो की मौत

उत्तराखंडCar Accident: बरातियों को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया दो की मौत

Date:


Car Accident: बरातियों को तेज रफ्तार कार ने उड़ाया दो की मौत

हरिद्वार। प्रदेश में सड़क हादसों में संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। आज भी एक सड़क् हादसे में तेज रफ्तार कार (Car Accident) ने दो बारतियों को टक्कर मारकर उड़ा दिया। जिसमें दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। हादसा हरिद्वार जिले में हुआ। बरात मथुरा जिले से आई थी। सूत्रों के अनुसार देहरादून से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों बारातियों को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन कार चालक फरार हो गया है। मथुरा से एक बारात हरिद्वार के कनखल आई थी और देहरादून हाईवे पर बने श्यामसुंदर भवन पर ठहरी थी।

Read also: गुरुग्राम सड़क हादसे में चार फूड डिलीवरी ब्वॉयज की मौत

रात के समय दो बाराती राजा बाबू वर्मा और महेश वर्मा सड़क के किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान देहरादून से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मारकर उड़ा दिया। दुर्घटना (Car Accident) इतनी भयानक थी कि दोनों बरातियों की मौके पर मौत हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related