टेक महिंद्रा के एशिया हेड की हत्या, पार्किंग को लेकर हुए झगड़े में 9 गोलियां मारीं

नेशनलटेक महिंद्रा के एशिया हेड की हत्या, पार्किंग को लेकर हुए झगड़े...

Date:

हरियाणा के फरीदाबाद में टेक महिंद्रा कंपनी के एशिया हेड परमजीत धनखड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

सेक्टर-21C में पड़ोसी मोनू शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से उन पर करीब 15 राउंड फायरिंग की। जिससे परमजीत को 9 गोलियां लगीं। वारदात के बाद आरोपी मोनू पूरे परिवार के साथ फरार हो गया। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

शुक्रवार रात परमजीत की मोनू से पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर बहस हो गई थी। इसके बाद मोनू ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर परमजीत की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परमजीत सिंगापुर रहते थे। 2 दिन पहले ही 24 नवंबर को होने वाली भांजे की शादी में शामिल होने आए थे।

पूरे झगड़े के बारे में पढ़िए

फरीदाबाद के सेक्टर-21 C का बिल्डिंग नंबर-641 की बिल्डिंग में परमजीत का परिवार पहली मंजिल पर रहता है। जबकि गोली मारने वाला मोनू तीसरी मंजिल पर रहता है। दोनों परिवारों का पिछले काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था।

बताया जा रहा है कि मोनू का बेटा अपने डॉग को पार्किंग की जगह पॉटी कराता था। परमजीत का बेटा शौर्या अक्सर उसे टोकता था। इस बात को लेकर उसकी 4-5 दिन पहले मोनू से भी कहासुनी भी हो गई थी।

5 नवंबर को परमजीत सिंगापुर से घर लौटे थे। यहां आने के बाद ही उन्होंने जिम जॉइन कर लिया था।

परमजीत शुक्रवार रात करीब 8 बजे जिम से घर लौटे थे। सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रह्लाद ने बताया कि इसी दौरान पार्किंग में उन्हें जो जगह अलॉट थी, वहां मोनू की गाड़ी खड़ी थी।

उन्होंने मोनू से गाड़ी हटाने को कहा, इसी दौरान उनके बीच फिर विवाद हो गया। मोनू पार्किंग में ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर आया था। हंगामा बढ़ने पर उसने पिस्टल निकालकर परमजीत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे परमजीत की मौत: परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related