TMC के बागी सांसदों पर नया ट्विस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी बोले- NDA में जाने वाले पत्र पर नहीं किए हस्ताक्षर

पॉलिटिक्सTMC के बागी सांसदों पर नया ट्विस्ट, शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी बोले-...

Date:

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों को लेकर सियासी हलचल के बीच नया मोड़ सामने आया है। अभिनेता और टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी सूत्रों ने दावा किया है कि उन्होंने किसी भी पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और इस तरह की खबरें गलत हैं। सूत्रों के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा फिलहाल दिल्ली से बाहर हैं।

दरअसल, गुरुवार को खबरें सामने आई थीं कि टीएमसी के 19 लोकसभा सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने की इच्छा जताई है।

इन खबरों में क्रिकेटर-राजनेता यूसुफ पठान, शत्रुघ्न सिन्हा, काकोली घोष दस्तीदार और सायनी घोष समेत कई सांसदों के नाम शामिल बताए गए थे।

बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच जिन सांसदों के नाम बागी खेमे से जोड़े जा रहे हैं, उनमें यूसुफ पठान, अबू ताहिर खान, पार्थ भौमिक, काकोली घोष दस्तीदार, बापी हलदर, सायोनी घोष, रचना बनर्जी, असित मल, के रहमान, शर्मिला सरकार, मिताली बाग, शत्रुघ्न सिन्हा, कालीपद सोरेन, जून मालिया, माला रॉय, देव अधिकारी, शताब्दी रॉय, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया और अरूप चक्रवर्ती के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।

हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी सूत्रों ने साफ किया है कि उन्होंने किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। ऐसे में इन दावों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

हैदराबाद में पत्नी की बेरहमी से हत्या, झगड़े के बाद पति ने कथित तौर पर काटा गला

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक सनसनीखेज हत्या का...

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत सरकार...

पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस...