जालंधर की डॉक्टर मीनाक्षी की मौत के मामले में नया खुलासा, पति और नर्स का CCTV वीडियो आया सामने

नेशनलजालंधर की डॉक्टर मीनाक्षी की मौत के मामले में नया खुलासा, पति...

Date:

पंजाब के जालंधर में डॉक्टर मीनाक्षी की मौत के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। परिजनों का दावा है कि वीडियो में मीनाक्षी के पति और नेशनल आई हॉस्पिटल के डॉक्टर पीयूष सूद एक नर्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। परिवार का कहना है कि यह वीडियो अस्पताल का है और इसे खुद मीनाक्षी ने पहले निकलवाया था।

मीनाक्षी के पिता प्रमोद ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में डॉक्टर पीयूष सूद से हुई थी। उनका आरोप है कि पीयूष ने मीनाक्षी के नाम पर थार गाड़ी और अस्पताल से जुड़े कई लोन लिए थे, जिनकी किश्तें उनकी बेटी अपनी सैलरी से भर रही थी।

मीनाक्षी की मां ने आरोप लगाया कि उनके दामाद के किसी अन्य महिला के साथ संबंध थे और वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। उन्होंने कहा कि कई बार पीयूष खुद फोन कर कहता था कि उसने मीनाक्षी को पीटा है और उससे गलती हो गई।

परिवार का दावा है कि डॉक्टर पीयूष के अस्पताल में काम करने वाली एक महिला के साथ संबंध थे। जब मीनाक्षी को इस पर शक हुआ तो उसने अस्पताल के CCTV फुटेज निकलवाए। परिजनों का कहना है कि ये फुटेज पुलिस को भी सौंप दिए गए हैं।

मीनाक्षी के पिता ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी के नाम पर करीब ढाई करोड़ रुपये का लोन चल रहा था और कई दस्तावेजों पर उसके हस्ताक्षर भी नहीं थे। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी तलाक लेना चाहती थी और अलग रह रही थी। जुलाई 2025 से वह पति से अलग रह रही थी और नया घर खरीदने की योजना बना रही थी।

परिजनों का आरोप है कि मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर मीनाक्षी टूट चुकी थी। उन्होंने डॉक्टर पीयूष की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि सूचना मिलने के बाद घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां डॉक्टर मीनाक्षी फर्श पर पड़ी मिलीं। पुलिस के अनुसार, फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि मामला आत्महत्या का है या हत्या का। परिवार के बयान के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना के तहत अस्पताल कैसे खोजें? पूरी प्रक्रिया समझें

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) का लाभ...

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...