पटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

नेशनलपटना फायरिंग केस: खान सर की तलाश में पुलिस, कोचिंग के बाहर...

Date:

पटना में हुए फायरिंग और तोड़फोड़ मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस खान सर से पूछताछ की तैयारी कर रही है और उनकी तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस ने खान सर की कोचिंग के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार रात 15 से 20 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में तोड़फोड़ की और पथराव किया था। मामले की जांच के बाद पुलिस ने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ‘ज्ञान बिंदु’ के संचालक रोशन आनंद को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कार्तिकेय शर्मा ने पुष्टि की है कि तोड़फोड़ मामले में दर्ज एफआईआर में खान सर का नाम भी शामिल है। उन्होंने कहा कि चूंकि उनका नाम प्राथमिकी में है, इसलिए पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

इस मामले में पुलिस ने कोचिंग संस्थान से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने घटना के दौरान हवा में फायरिंग की थी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर दोनों गार्ड गोली चलाते हुए दिखाई दिए थे।

फायरिंग और गिरफ्तारी के बाद दोनों कोचिंग संस्थानों के छात्रों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने छात्रों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और शांति बनाए रखें।

इस बीच, खान सर के पैतृक गांव भाटपाररानी में भी इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खान सर को पिछले कुछ वर्षों में काफी लोकप्रियता मिली है और वह अक्सर चर्चा में रहते हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फायरिंग, तोड़फोड़ तथा इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...