ICC T20 रैंकिंग अपडेट: वर्ल्ड कप से पहले नंबर-1 पर भारत, जानिए टॉप-5 टीमें

स्पोर्ट्सICC T20 रैंकिंग अपडेट: वर्ल्ड कप से पहले नंबर-1 पर भारत, जानिए...

Date:

स्पोर्ट्स डेस्क – आईसीसी ने टी20 इंटरनेशनल की नई रैंकिंग जारी कर दी है। भारत-पाकिस्तान और अन्य टी20 सीरीज खत्म होने के बाद यह अपडेट आया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जनवरी को खेला गया था। इस सीरीज में टीम इंडिया ने चार मैच जीते और सिर्फ एक हारी। इसके बाद 2 फरवरी तक की रैंकिंग अपडेट हुई, जिसमें भारत नंबर-1 बना हुआ है। भारतीय टीम के पास 273 रेटिंग पॉइंट हैं।

नई रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है, लेकिन उसकी रेटिंग में गिरावट आई है। पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को तीनों मैचों में हार मिली, जिससे उसकी रेटिंग घटकर 261 रह गई है। इससे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का अंतर और बढ़ गया है।

तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड इस समय श्रीलंका के दौरे पर है और वहां तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। शुरुआती दो मैच जीतकर उसने सीरीज भी अपने नाम कर ली है। इंग्लैंड की रेटिंग फिलहाल 259 है।

चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम है। भारत के खिलाफ सीरीज हारने के बावजूद उसकी रैंकिंग पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। न्यूजीलैंड की रेटिंग 251 बनी हुई है।

पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है, जिसके 241 रेटिंग पॉइंट हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लीन स्वीप के बावजूद छठे नंबर पर बनी हुई है। पाकिस्तान की रेटिंग 238 है।

7 फरवरी से टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने वाला है। इससे पहले अब बहुत कम मैच बचे हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए यह लगभग तय माना जा रहा है कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में आईसीसी की नंबर-1 टीम के रूप में उतरने वाली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...