न्यूज़ डेस्क – बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और सरकार ने पेंशन, रोजगार और बिजली जैसी योजनाओं की लिस्ट जारी की है।
पेंशन योजना
बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब 400 रुपये की जगह 1100 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी।
यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होगी।
महिलाओं के लिए रोजगार योजना
नई योजना ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ शुरू की गई है।
हर परिवार की एक महिला को रोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की पहली किश्त मिलेगी।
6 महीने बाद काम की प्रगति देखकर 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जा सकेगी।
युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार
अगले 5 साल (2025–2030) में 1 करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य।
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत कौशल विकास और इंटर्नशिप के लिए आर्थिक मदद:
12वीं पास युवाओं को 4,000 रुपये
आईटीआई/डिप्लोमा पास को 5,000 रुपये
स्नातक/स्नातकोत्तर इंटर्नशिप पास युवाओं को 6,000 रुपये प्रतिमाह
2025–26 से 2030–31 तक 1 लाख युवाओं को इंटर्नशिप का मौका।
मुफ्त बिजली योजना
1 अगस्त 2025 से सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त।
राज्य के 1.89 करोड़ परिवार इस योजना से लाभान्वित होंगे।

