रांची में ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली-झारखंड की संयुक्त कार्रवाई

नेशनलरांची में ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली-झारखंड की संयुक्त कार्रवाई

Date:

न्यूज़ डेस्क – झारखंड की राजधानी रांची से बुधवार को एक बड़ी कार्रवाई में ISIS के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम असहर दानिश है, जो बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। उसे रांची के इस्लामनगर इलाके से दिल्ली स्पेशल सेल, झारखंड ATS और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने पकड़ा।

दिल्ली में दर्ज एक मामले के आधार पर दानिश की तलाश कई दिनों से चल रही थी। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, देशभर में 12 से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इसी अभियान में दिल्ली से भी ISIS का एक आतंकी आफताब गिरफ्तार हुआ है। इसके अलावा, 8 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

यह गिरफ्तारी ISIS के नेटवर्क को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे बड़े ऑपरेशन का हिस्सा है। पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...