पटना गैंगस्टर चंदन मिश्रा मर्डर केस: तीन आरोपी गिरफ्तार, दो को लगी गोली

नेशनलपटना गैंगस्टर चंदन मिश्रा मर्डर केस: तीन आरोपी गिरफ्तार, दो को लगी...

Date:

न्यूज़ डेस्क – पटना में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या के बाद पुलिस लगातार एक्शन में है। मंगलवार को इस केस से जुड़े तीन आरोपियों को आरा जिले से पकड़ा गया, जिनमें से दो को पुलिस की गोली लगी है।

पुलिस और बिहार एसटीएफ की टीम ने आरा जिले के बिहियां थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक मुठभेड़ के दौरान यह कार्रवाई की। पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो अपराधी बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिंह घायल हो गए। दोनों को गोली हाथ और पैर में लगी है, और अब उनका इलाज चल रहा है।

तीसरा आरोपी अभिषेक पकड़ा गया

तीसरे आरोपी अभिषेक कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने माना कि वे पटना के पारस हॉस्पिटल में चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल थे।

क्या मिला आरोपियों के पास?

पुलिस ने इन अपराधियों के पास से

एक देसी कट्टा
दो पिस्टल
दो मैग्जीन
चार कारतूस बरामद किए हैं।

कैसे पकड़े गए?

पुलिस को पहले से सूचना थी कि आरोपी कटिया रोड के पास हैं। सुबह करीब 5 बजे पुलिस ने उन्हें घेर लिया और सरेंडर करने को कहा, लेकिन अपराधियों ने उल्टा फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग कर उन्हें काबू में लिया।

CCTV से मिली पहचान

पुलिस के मुताबिक, हॉस्पिटल के CCTV फुटेज में जो 5 शूटर दिखे थे, उनमें से

बलवंत को गोली लगी है

अभिषेक को गिरफ्तार किया गया है

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related