SIT करेगी कांग्रेस नेता प्रभात पांडेय की मौत की जांच, अजय राय को नोटिस

उत्तर प्रदेशSIT करेगी कांग्रेस नेता प्रभात पांडेय की मौत की जांच, अजय राय...

Date:

लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हुई कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडेय की मौत की जांच एसआईटी करेगी। एसीपी ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटनास्थल पर मिले सामान को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच के लिए इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल की टीम बनाई गई है। इस मामले में SIT टीम आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से पूछताछ कर सकती है।

बता दें कि बुधवार को कांग्रेस ने विधानसभा घेरने की योजना बनाई थी लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऐसा करने से रोक दिया, इसके बाद हुए विरोध प्रदर्शन दौरान कांग्रेस यूथ विंग के पूर्व सचिव प्रभात पांडेय की हो गई थी। प्रभात की मौत का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि प्रभात की मौत पुलिस की बर्बरता के कारण हुई है। दरअसल प्रभात पाण्डेय विरोध प्रदर्शन के दौरान बेहोश हो गए और करीब दो घंटे तक कांग्रेस कार्यालय में उसी हालत में रहे। कांग्रेस ऑफिस के बाहर चरों तरफ पुलिस बैरिकेडिंग के कारण प्रभात को प्रभात पांडेय अस्पताल ले जाने में देरी हुई जो उनके लिए जानलेवा साबित हुई. कांग्रेस पार्टी इसलिए पुलिस बर्बरता की बात कर रही है. गुरुवार को प्रभात पांडेय का अंतिम संस्कार किया गया।

लखनऊ की डिप्टी पुलिस कमिश्नर रवीना त्यागी के मुताबिक डॉक्टरों को प्रभात पांडेय के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने इस मामले में यूपी पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को नोटिस जारी किया है। वहीँ नेता लोकसभा राहुल गांधी ने प्रभात पांडेय के पिता से फोन पर बात की और उन्हें ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ है और उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे या प्रियंका गांधी प्रभात पांडेय के पिता से मिलने गोरखपुर जा सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related