FIR के बाद भाजपा अब राहुल की सदस्यता निलंबित करवाना चाहती है

नेशनलFIR के बाद भाजपा अब राहुल की सदस्यता निलंबित करवाना चाहती है

Date:

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर, बांसुरी स्वराज और हेमंग जोशी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद आज बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में विपक्ष के नेता के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन का अपमान करने का नोटिस दिया है और उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की है।

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को राहुल गांधी के खिलाफ हत्या का प्रयास, स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाना, दूसरों की जान या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना, आपराधिक बल का प्रयोग, आपराधिक धमकी और 3(5) के मामलों तहत मुकदमा दर्ज किया। हालांकि, बाद में दिल्ली पुलिस ने बीएनएस की धारा 109 (हत्या का प्रयास) को हटा दिया। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने जांच का विषय बताते हुए कांग्रेस की शिकायत को फिलहाल टाल दिया है।

निशिकांत दुबे ने अपनी नोटिस यह भी अपील की है कि जब तक समिति इस मामले पर फैसला नहीं ले लेती, तब तक राहुल गांधी को लोकसभा से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। भाजपा सांसद ने अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चलाने के लिए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि वीडियो में राहुल गांधी भाजपा सांसद प्रताप सारंगी के साथ नजर आ रहे थे, जो घायल हो गए थे। हाथापाई के बाद दुबे ने राहुल से कहा था, “क्या आपको शर्म नहीं आती? गुंडागर्दी करते हो।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर डॉ. अंबेडकर के बारे में की गई अमित शाह की टिप्पणियों से ध्यान हटाने के लिए नाटक करने का आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि झूठे आरोप लगाना तो भाजपा के चरित्र में है। बाबा साहेब अंबेडकर के बारे में अमित शाह ने जो कहा, उसका मुकाबला करने के लिए यह ‘नाटक’ और ‘नौटंकी’ रची गई है। यह सब भाजपा सांसदों के टकरावपूर्ण व्यवहार के कारण हुआ। मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया गया और उनके साथ मारपीट की गई।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related