RBI के मुंबई ऑफिस को मिला बम की धमकी वाला ईमेल

फीचर्डRBI के मुंबई ऑफिस को मिला बम की धमकी वाला ईमेल

Date:

भारतीय रिजर्व बैंक को शुक्रवार को उसके मुंबई कार्यालय को निशाना बनाकर बम की धमकी वाला ईमेल मिला। यह ईमेल रूसी भाषा में लिखा गया था और इसे RBI के नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​की आधिकारिक आईडी पर भेजा गया था। मुंबई पुलिस ने तुरंत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में मुंबई पुलिस के जोन 1 डीसीपी ने कहा, कि भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल मिला है। ये ईमेल रूसी लैंग्वेज में था, ईमेल में रिज़र्व बैंक को बम उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस मामले में माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू की गयी है.

गौरतलब है कि यह घटनाक्रम उसी दिन हुआ है जब दिल्ली के 16 निजी स्कूलों को बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद कई एजेंसियों ने उनके परिसर की तलाशी ली थी। ईस्ट ऑफ कैलाश में दिल्ली पब्लिक स्कूल, सलवान स्कूल, मॉडर्न स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल जैसे स्कूल निशाने पर थे।

आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी वाला यह मेल संजय मल्होत्रा ​​के आरबीआई के 26वें गवर्नर के रूप में पदभार ग्रहण करने के कुछ ही दिनों बाद आया है। उन्होंने शक्तिकांत दास का स्थान लिया है, जिन्होंने हाल ही में अपना छह वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...