हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के सिलसिले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है, इस भगदड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। 4 दिसंबर की रात को एक दुखद घटना हुई, जिसमें अभिनेता की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा होने के बाद 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
शहर की पुलिस ने मृतक महिला रेवती की फैमिली द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 105 और 118 (1) के तहत अल्लू अर्जुन और उनके बोडीगार्ड्स और थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
चल रही जांच के हिस्से के रूप में, हैदराबाद पुलिस ने पहले तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी की घोषणा की थी – एक थिएटर सह-मालिक, वरिष्ठ प्रबंधक और निचली बालकनी प्रभारी। पुलिस ने कहा कि फिल्म देखने और इसके मुख्य अभिनेताओं की एक झलक पाने के लिए थिएटर में भारी भीड़ जमा हुई थी। हालांकि, न तो थिएटर प्रबंधन और न ही अभिनेताओं की टीम ने किसी को उनके आने की सूचना दी थी।थिएटर प्रबंधन ने भीड़ control करने के लिए सुरक्षा के संबंध में कोई अतिरिक्त प्रावधान नहीं किया था और न ही अभिनेताओं की टीम के लिए कोई अलग entry या exit था, हालांकि थिएटर management को उनके आने की सूचना थी।”
4 दिसंबर को लगभग 9:30 बजे, अल्लू अर्जुन अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ थिएटर पहुंचे। जैसे ही वे अंदर गए, बाहर जमा भीड़ ने उनका पीछा करते हुए अंदर जाने का प्रयास किया। अल्लू अर्जुन की निजी सुरक्षा टीम ने लोगों को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई क्योंकि थिएटर में पहले से ही भारी भीड़ थी। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए अभिनेता और उनकी सुरक्षा टीम के साथ बड़ी संख्या में लोग निचली बालकनी क्षेत्र में घुस गए। इसमें रेवती और उसके बेटे को भारी भीड़ के कारण घुटन महसूस हुई और तुरंत ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें निचली बालकनी से बाहर निकाला और उसके बेटे पर सीपीआर किया और तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।

