कांवड़ यात्रा पर योगी सरकार का आदेश विभाजनकारी: प्रियंका गाँधी

पॉलिटिक्सकांवड़ यात्रा पर योगी सरकार का आदेश विभाजनकारी: प्रियंका गाँधी

Date:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित दुकान मालिकों के नाम प्रदर्शित करने के आदेश को लेकर योगी सरकार की आलोचना की और इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने इस आदेश को भारत के संविधान पर हमला बताते हुए “विभाजनकारी” बताया।

उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका गाँधी ने ‘एक्स’ पर कहा, कि हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को गारंटी देता है कि उसके साथ जाति, धर्म, भाषा या किसी अन्य आधार पर भेदभाव नहीं किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में ठेले, खोखे और दुकानों पर उनके मालिकों के नाम के बोर्ड लगाने का विभाजनकारी आदेश हमारे संविधान, हमारे लोकतंत्र और हमारी साझी विरासत पर हमला है। जाति और धर्म के आधार पर समाज में विभाजन पैदा करना संविधान के खिलाफ अपराध है। इस आदेश को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए और इसे जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।”

यूपी कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी इस मामले को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की है। केंद्र और बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रमुख घटकों में से एक जनता दल (यूनाइटेड) ने भी यूपी सरकार के इस कदम का विरोध किया है। जद(यू) नेता केसी त्यागी ने कहा, “अगर इसकी समीक्षा की जाए तो अच्छा होगा”। वहीँ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से कहा है कि दुकानदारों को पूरे राज्य में कांवड़ मार्गों पर अपना नाम लिखना होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...