बिहार में एक और पुल गिरा, 13 दिनों में छठी घटना

नेशनलबिहार में एक और पुल गिरा, 13 दिनों में छठी घटना

Date:

पुल गिरने की एक और घटना के कारण बिहार एकबार फिर चर्चा में आ गया है, ये 13 दिनों में पुल ढहने की 6ठी घटना है.पुल घटने की ये घटना बिहार के सीवान जिले में हुई जहाँ गंडकी नदी पर बना पुल अचानक गिर गया और देखते ही देखते पुल का मलबा नदी में बह गया. यह पुल बिहार के महाराजगंज में देवरिया पंचायत के पास बहने वाली गंडकी नहर (गंडकी नदी) पर बना था.

जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 5 बजे पुल का एक पिलर गंडकी नदी में डूब गया. इससे पुल का आधा हिस्सा गिरकर टूट गया और पुल का मलबा नदी में बहने लगा. स्थानीय लोगों के मुताबिक भारी बारिश के कारण गंडकी नदी उफान पर है. ऐसे में तेज बहाव के कारण पुल का एक हिस्सा जमीन में धंस गया. देवरिया और भीखा बांध गांव की सीमा पर स्थित यह पुल पहले से ही काफी जर्जर हालत में था. 22 जून को ग्रामीणों ने पुल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की आवाज ने प्रशासन की नींद खोली और पुल की मरम्मत शुरू कराई गई। पुल की मरम्मत का काम अभी चल ही रहा था। लेकिन इसी बीच पुल नदी में गिर गया।

बता दें कि इससे पहले 22 जून को गंडकी नदी पर बना पुल पानी में बह गया था। गांववालों का कहना है कि गंडकी नदी से आने वाली नहर की सफाई के दौरान जेसीबी की मदद से नहर की मिट्टी काटकर किनारों को चौड़ा किया जा रहा था, ऐसे में पानी के तेज बहाव के कारण पुल जमीन में धंस गया। इस पुल के टूटने से एक दर्जन गांवों का महाराजगंज मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुल की जर्जर हालत के बारे में उन्होंने कई बार प्रशासन को जानकारी दी थी। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 22 जून को विरोध प्रदर्शन के बाद जब प्रशासन जागा तो पुल गिर गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...