जबलपुर, दिल्ली के बाद अब राजकोट हवाई अड्डे पर कैनोपी गिरी

नेशनलजबलपुर, दिल्ली के बाद अब राजकोट हवाई अड्डे पर कैनोपी गिरी

Date:

जबलपुर और दिल्ली के बाद अब गुजरात के राजकोट के हवाई अड्डे पर भी बड़ा हादसा हुआ. भारी बारिश की वजह से यहाँ पर वो कैनोपी भरभरा कर गिर गयी है जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले साल 27 जुलाई को उद्घाटन किया था इससे पहले 27 जून को जबलपुर एयरपोर्ट की कैनोपी कोलैप्स हुआ था और 28 जून यानि कल दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिर गयी थी जिसमें एक ड्राइवर की मौत हो गयी थी. इनका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने इसी वर्ष 10 मार्च को किया था. देश के तीन हवाई अड्डों पर लगातार तीन दिन हुए हादसों पर कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है और कहा है कि ये मोदी सरकार की हैटट्रिक है.

गनीमत रही कि शनिवार को राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि यह हादसा टर्मिनल के बाहर पैसेंजर पिक-अप-ड्रॉप एरिया में हुआ, जहां कैनोपी गिर गई। इस एयरपोर्ट का विस्तार 1400 करोड़ से अधिक की लागत से किया गया था। इससे एक दिन पहले दिल्ली के इंदिरागांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर हुई इसी तरह की एक घटना में एक ड्राइवर की जान चली गई थी जो कार में बैठा हुआ था, इस हादसे में कई अन्य घायल हुए थे और दर्जनों कारों को नुक्सान पहुंचा था.

वहीं, जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के नए विस्तारित टर्मिनल की कैनोपी का एक हिस्सा भी गुरुवार को भारी बारिश के कारण टूट गया। इस घटना में कैनोपी के नीचे खड़ी एक सरकारी अधिकारी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज तीन महीने पहले इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘घटना के तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related