भारत से हार के बाद अक्सर किसी न किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी को आंसू बहाते हुए पाया जाता है, कल रात भारत ने पाक्सितान के जबड़े से जीत एकबार फिर छीन ली और इसबार रोने की बारी नसीम शाह की थी. भारत के खिलाफ पाकिस्तान की टीम महज़ 113 रनों पर आउट हो गयी और जो जीत यकीनी दिख रही थी वो हार में तब्दील हो गयी. तेज गेंदबाज नसीम शाह की तस्वीरें सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर वायरल हो रही हैं, जिसमें उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पहले उन्हें मैदान में ढाढ़स बंधाया और फिर बाद में मैच प्रेज़ेन्टेशन में उनकी गेंदबाज़ी की तारीफ़ की, जिससे नसीम शाह का मन कुछ हल्का हुआ.
रोहित शर्मा ने बुमराह की भी जमकर तारीफ़ की और जीत का सेहरा उनकी टॉप क्लास गेंदबाज़ी को दिया। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 119 रन पर ऑल आउट हो गई, लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान टीम 113 रन पर ही सिमट गई. पाकिस्तान की ओर से टॉप स्कोरर मोहम्मद रिजवान ने 44 गेंदों पर 31 रन बनाए, जबकि इमाद वसीम ने 15 रन, बाबर आजम, फखर जमान और उस्मान खान ने क्रमश: 13 और 13 रन, इफ्तिखार अहमद ने 5 रन और शादाब खान ने 4 रन बनाए। नसीम शाह 10 रन बनाकर नाबाद रहे
स्कॉटलैंड ने ओमान को हराया
ICCT20 विश्व कप 2024 के 20वें मैच में स्कॉटलैंड ने ओमान को 7 विकेट से हरा दिया। ग्रुप बी में स्कॉटलैंड ने पांच अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। नॉर्थ साउंड में खेले गए मैच में स्कॉटलैंड ने ओमान के खिलाफ 7 विकेट पर 150 रन बनाए, ओपनर प्रतीक अठावले ने 54 रन की शानदार पारी खेली. मध्यक्रम में अयान खान ने 41 रनों की नाबाद पारी खेली, ओमान के लिए सुफियान शरीफ ने दो विकेट लिए. 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की, जॉर्ज मोन्से ने 41 रनों की पारी खेली, फिर ब्रेंडन मैकमिलन ने शानदार बल्लेबाजी की और 61 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को 13.1 ओवर में विजेता बना दिया

