सपाट शुरुआत के बाद शेयर बाजार ने पकड़ी तेज़ी

फीचर्डसपाट शुरुआत के बाद शेयर बाजार ने पकड़ी तेज़ी

Date:

घरेलू शेयर बाजार ने गुरूवार को सपाट शुरुआत के बाद वापसी की. तब बीएसई सेंसेक्स 241.65 अंक की बढ़त के साथ 74462.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 72.75 अंक की बढ़त के साथ 22670.55 के स्तर पर था। इससे पहले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को सपाट खुला। सुबह जब बाजार खुला तो 9.15 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 16.46 अंकों की गिरावट के साथ 72,204.60 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 1.85 अंक की बढ़त के साथ 22599.65 के स्तर पर था।

कारोबार के दौरान निफ्टी पर HDFC life, SBI Lifeinsurance, SBI, BPCL और ONGC प्रमुख लाभ में रहे, जबकि Power grid corp, Sun Pharma, Hindalco, JSW steelऔर Grasim घाटे के साथ कारोबार कर रहे थे। एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स पर L&T, Axis Bank, BPCL, ONGC और अपोलो हॉस्पिटल शीर्ष पर हैं, जबकि शीर्ष पिछड़ने वालों में Sun Pharma, पावर ग्रिड कॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील, Hindalco industries, ग्रासिम शामिल हैं।

आईटीसी, इंटरग्लोब एविएशन, होनासा कंज्यूमर, बायर क्रॉपसाइंस, सेलो वर्ल्ड, सीईएससी, कॉनकॉर्ड बायोटेक, फिनोलेक्स केबल्स, पेज इंडस्ट्रीज, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन और जेगेल प्रीपेड ओशन सर्विसेज 23 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगे।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 23 मई को 686.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 961.91 करोड़ रुपये के शेयर लगाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related