सहारनपुर में पीएम मोदी का कटाक्ष, यूपी में फिर रिलीज़ हुई दो लड़कों की फ्लॉप फिल्म

उत्तर प्रदेशसहारनपुर में पीएम मोदी का कटाक्ष, यूपी में फिर रिलीज़ हुई दो...

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दूसरी चुनावी सभा की. सहारनपुर में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ही अंदाज़ में इंडिया गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ साल पहले यूपी में दो लड़कों की एक फिल्म रिलीज़ हुई थी , इस चुनाव में एकबार फिर वहीँ फ्लॉप फिल्म रिलीज़ हुई है. वहीँ समाजवादी पार्टी पर सीधे हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी हालत तो ये हो गयी है कि वहां कब उम्मीदवार बदल जाय ये उम्मीदवारों को भी नहीं मालूम।

प्रधानमंत्री ने यूपी में इंडिया गठबंधन पर कहा कि एकबार फिर काठ की हांडी चढ़ाई गयी है, आखिर कब तक ये हांडी चढ़ाई जाती रहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ सपा को अपने उम्मीदवारों पर भरोसा नहीं और वो बार बार उन्हें बदल रही है और दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं. अमेठी और रायबरेली का नाम न लेते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी वहां से भी उम्मीदवार घोषित करने की उसमें हिम्मत नहीं हो रही है।

कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस तो दशकों पहले ही समाप्त हो चुकी है। अब जो कांग्रेस बची है उसके पास न नीतियां हैं और न ही विजन। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनके मेनिफेस्टो से साबित हो गया है कि आज की कांग्रेस वर्तमान भारत की आशाओं से पूरी तरह कट चुकी है। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की सोच दिखती है, इस घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप नज़र आ रही है. इस घोषणा पत्र में कांग्रेस कहीं नहीं दिख रही है.

प्रधानमंत्री अपने भाषण में अयोध्या और राम मंदिर का ज़िक्र न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण भाजपा का मिशन रहा है जो उसने पूरा करके दिखाया , इस रामनवमी में राम लला टेंट में नहीं भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ हम देश को विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन में जुटे हुए हैं वहीँ इंडिया गठबंधन सत्ता हासिल करने के मिशन में जुटा हुआ है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...