जम्मू श्रीनगर में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 10 लोगों की मौत

नेशनलजम्मू श्रीनगर में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 10 लोगों की...

Date:

जम्मू से श्रीनगर जा रही एक कैब रामबन इलाके में जम्मू श्रीनगर नेशनल हाईवे पर गहरी खाई में गिर गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो चुकी है और मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका है. पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी की टीम घटनास्थल पर मौजूद है. ये हादसा रात में हुआ जिसकी इत्तेला पुलिस को रात एक बजे मिली और सुबह से टीम बचाव अभियान में लगी हुई है जिसमें अब तक 10 लोगों के शव को बरामद कर चुकी है. बचाव कार्य में बारिश बाधा बनी हुई है .

पुलिस के मुताबिक लगभग सवा एक बजे इस हादसे की घटना की सूचना मिली थी कि जम्मू से कश्मीर की ओर यात्रियों को ले जा रही टैक्सी बैटरी चश्मा के पास नेशनल हाईवे-44 पर गहरी खाई में गिर गई. पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल क्यूआरटी रामबन टीम सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. बरामद शवों को स्थानांतरित किया जा रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले दो लोगों की पहचान बलवान सिंह पुत्र पूरब सिंह और विपिन मुखिया पुत्र विश्वनाथ मुखिया के रूप में हुई है. बलवान सिंह अम्ब घ्रोठा जम्मू का रहने वाला है और वह कार ड्राइव कर रहा था. वहीं विपिन मुखिया बिहार के चंपारण का रहने वाला है.

इस सड़क हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शोक जताया है. डॉ. जितेंद्र सिंह ने सड़क हादसे की खबर पता चलने के बाद डीसी रामबन बशीर-उल-हक से बात की और कहा किवो लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं, उन्होंने हादसे में मरने वाले लोगों के परिवार के प्रति मैं अपनी संवेदनाएं की हैं. हादसे में मरने वाले बाकी लोगों के पहचान की कोशिश हो रही है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related