RCB को मिली जीत, शिखर की कप्तानी पर उठे सवाल

फीचर्डRCB को मिली जीत, शिखर की कप्तानी पर उठे सवाल

Date:

पहले आईपीएल खिताब की आज तक तलाश कर रही RCB की टीम की इस आईपीएल में शुरुआत हार से हुई थी लेकिन दूसरे मैच में उसे जीत हासिल हुई है और अंक तालिका में उसके नाम के आगे भी दो अंक चढ़ गए हैं. पहले मैच में उसे चैंपियन CSK ने हराया लेकिन कल रात खेले गए मैच में पिछले मैच की तरह दिनेश कार्तिक ने एकबार फिर मिस्टर फिनिशर की भूमिका निभाई और पंजाब किंग्स से मैच को छीन लिया। दिनेश कार्तिक ने पहले मैच भी शानदार पारी खेली थी और संकट में फंसी टीम को एक लड़ने वाले स्कोर तक पहुँचाया था. विराट कोहली ने भी 77 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को बेहतर पोजीशन में पहुँचाया था हालाँकि उनके साथी बल्लेबाज़ उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहे थे.

दरअसल जब अंतिम ओवरों में अनुज पांडेय दिनेश कार्तिक का साथ छोड़ गए तब लगा कि RCB अपना लगातार दूसरा मैच हारने जा रही है लेकिन तभी इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे नेपाली क्रिकेटर महिपाल लोमरोर ने अपना इम्पैक्ट दिखाया और आते ही चौका जड़कर अपने इरादे ज़ाहिर कर दिए. लोमरोर ने 8 गेंदों में 17 रन बनाकर दिनेश कार्तिक की बहुत मदद की जिन्होंने मात्र 10 गेंदों में 28 रन ठोंककर RCB को जीत के द्वार तक पहुंचा दिया। पंजाब किंग्स की तरफ से अंतिम तीन ओवरों में तीनों तेजगेंदबाज़ों सैम कुरेन, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर की पूरी मदद की.

इससे पहले पंजाब की टीम ने RCB को 177 रनों का लक्ष्य दिया था. सबसे ज़्यादा रन कप्तान शिखर धवन के बल्ले से आये जिन्होंने 45 रनों की पारी खेली, उसके बाद सर्वाधिक रन बनाने वालों में जितेश शर्मा (27), प्रभसिमरन सिंह (25), सैम कुरेन (23) और शशांक सिंह नाबाद 21 रहे. सिराज और मैक्सवेल ने दो दो विकेट हासिल किये. कप्तान शिखर धवन की कप्तानी सवालों के घेरे में रही. उन्होंने अंतिम ओवरों में लगातार फाइन लेग और थर्ड को सर्किल के अंदर रखा और गेंदबाज़ों से बाउंसर डलवाये, जिसका लोमरोर और दिनेश कार्तिक ने खूब फायदा उठाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related