चुनाव हों और विवादित बयानबाज़ी न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। अब चूंकि सोशल मीडिया का ज़माना है तो फिर विवादित पोस्टों की बाढ़ रहती है. ऐसी ही एक विवादित पोस्ट कांग्रेस नेत्री और प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के अकाउंट से आयी है जिसमें हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से उम्मीदवार बनाई गयी पीएम मोदी की सबसे बड़ी फैंस में से एक अभिनेत्री कंगना रनौत का एक फोटो लगाकर कैप्शन दिया गया जिसमें लिखा है कि कोई बताएगा, मंडी में क्या भाव चल रहा है। चुकी कंगना की फोटो काफी सेक्सी है और कैप्शन उससे भी ज़्यादा बेहूदा इसलिए राजनीति होना लाज़मी है, कंगना रनौत ने इस पोस्ट पर ज़बरदस्त प्रतिक्रिया दी है और कहा कि हर महिला गरिमा की हकदार है।
इस पोस्ट पर अब सुप्रिया श्रीनेत की सफाई आयी है। सुप्रिया ने कहा कि वो इससे अनजान और वो किसी महिला के खिलाफ भद्दी या व्यक्तिगत टिप्पणी कभी नहीं करती है. सुप्रिया ने कहा कि उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट का एक्सेस कई लोगों के पास है। सुप्रिया ने कहा कि जिस किसी ने भी ये घृणित काम किया है उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है. सुप्रिया ने कहा कि इस पोस्ट को हटा दिया गया है और मेरे नाम से पैरोडी अकाउंट को भी X में रिपोर्ट किया गया है। सुप्रिया ने कहा कि वो विचारधारा की लड़ाई लड़ती हैं और ऐसी किसी भी हरकत की घोर निंदा करती हैं.
बता दें कि कांग्रेस नेत्री और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से कंगना रनौत को लेकर ये विवादित पोस्ट किया गया था. कंगना ने पोस्ट पर सुप्रिया श्रीनेत को एक तगड़ा जवाब लिखा है जिसमें कहा गया है कि एक कलाकार के रूप में उन्होंने पिछले 20 वर्षों में हर तरह की महिलाओं की भूमिकाएं निभाई है. कंगना ने कहा कि हमें महिलाओं के शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए क्योंकि हर महिला अपनी गरिमा की हकदार है. उधर खबर है कि मंडी में कंगना को टक्कर देने के लिए प्रतिभा सिंह अपने चुनाव न लड़ने के फैसले को बदलने जा रही हैं.

