भारत में जल्द आने वाली है Citroen की नयी SUV

फीचर्डभारत में जल्द आने वाली है Citroen की नयी SUV

Date:

एसयूवी गाड़ियों की मांग देश में लगातार बढ़ती जा रही है। देशी हो या विदेशी हर कार कंपनी आये दिन SUV के नए मॉडल पेश कर रहे हैं, इसी कड़ी में फ्रांसीसी कार कंपनी Citroen भारतीय बाजार में अपनी C3X एसयूवी को बेसाल्ट नाम से पेश करने जा रही है। कंपनी 27 मार्च 2024 को बेसाल्ट से पर्दा उठाने वाली है।

Citroen Basalt का असली मुकाबला Tata मोटर्स की आने वाली Tata Curvv एसयूवी से होने वाला है। Citroen Basalt CMP प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी। बताया जा रहा है कि Citroen Basalt में Citroen C3 Aircross वाले ही फीचर्स शामिल किए जायेंगे। भारत में Citroen Basalt की बिक्री अगले कुछ महीनों में शुरू हो सकती है।

Citroen Basalt को सी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक कंपनी Citroen Basalt को रफ एंड टफ इस्तेमाल के हिसाब से डिजाइन किया जायेगा और इसे एक व्यवहारिक SUV के तौर पर बनाया जाएगा। Citroen Basalt का डिजाइन उच्च सवारी गुणवत्ता प्रदान करेगा। Citroen Basalt का जो टीज़र सामने आया है उसमें टेल लाइट नज़र आ रही है, शार्क फिट एंटीना भी नज़र आ रहा है। इंजन के बारे में पुख्ता जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन कहा जा रहा है कि Citroen Basalt में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। Citroen Basalt का ईवी वर्जन भी जल्द पेश किये जाने की खबर है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related