अब अमरीका भी पियेगा अमूल दूध

फीचर्डअब अमरीका भी पियेगा अमूल दूध

Date:

देश की अग्रणी मिल्क ब्रांड अमूल का दूध अब भारतवासियों के अलावा अमरीकी भी पिएंगे क्योंकि अमूल ब्रांड की मालिक गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने अमेरिका की 108 साल पुरानी डेयरी कंपनी ‘मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ से समझौता किया है और अब अमूल ब्रांड का दूध अमेरिका में भी मिलेगा और अब अमरीकी भी कहेंगे ” अमूल दूध पीता है अमेरिका। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी भारतीय डेयरी ब्रांड की अमेरिका में पहुँच हुई है. बता दें कि भारतीय मूल की एक बड़ी संख्या अमेरिका में रहती है और अमूल ब्रांड को वहां पैर जमाने ज़्यादा समय नहीं लगेगा।

गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने एनुअल मीटिंग में ‘मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ से हुई डील का ऐलान किया। जयेन मेहता ने बताया कि अमेरिका में अमूल अपने दूध को एक गैलन और आधा गैलन की पैकेजिंग में बेचेगा. अमेरिका में अमूल गोल्ड ब्रांड, अमूल शक्ति ब्रांड, अमूल ताजा और अमूल स्लिम ब्रांड ही बेचा जाएगा. जयेन मेहता ने बताया कि अमूल के इन ब्रांड्स को अभी मिड-वेस्ट और ईस्ट कोस्ट मार्केट में बेचा जाएगा.

बता दें कि अमूल भारत के घर-घर में इस्तेमाल किया जाने वाला ब्रांड है, फिर वो चाहे दूध हो या मक्खन आया फिर अन्य डेयरी प्रोडक्ट. भारत में दूध क्रांति कहिये ‘श्वेत क्रांति’, उसे लाने में अमूल का सबसे बड़ा योगदान है. भारत में डेयरी को-ऑपरेटिव को बड़े पैमाने पर अमूल ब्रांड की सफलता ने ही फैलाया और इसी के चलते National Dairy Development Board की भी आधारशिला पड़ी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related